नवीनतम

उत्तराखंड : लाड़ली की शादी की खुशी में झूम रहे थे पिता, नाचते-नाचते हो गई मौत, मातम में बदली खुशियां

ख़बर शेयर करें -

घर में बिटिया की शादी का मौका था। लाडली के विवाह खुशी में नाचते-नाचते पिता की मौत हो गई। मामला अल्मोड़ा जनपद से सामने आया है। जहां बेटी की शादी गम में बदल गई। बताया जा रहा है कि विवाह समारोह से एक रात पहले मेहंदी कार्यक्रम के दौरान दुल्हन का पिता नाचते-नाचते गिर गए। परिजन अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। रविवार को बिटिया की बरात की तैयारी पूरी थी। दुल्हन के मामा सहित कुछ अन्य संबंधी विवाह रस्म के लिए हल्द्वानी से निकले और देर रात दुल्हन का विवाह संपन्न कराया। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा की एक बिटिया की हल्द्वानी के बैंकट हॉल में शादी होनी थी। परिवार वाले अल्मोड़ा में मेहंदी रस्म निभा रहे थे। शनिवार रात तक नाच-गाना और शहनाई गूंजती रहीं। दुल्हन के पिता ने भी जमकर डांस किया। देर रात नाच करते-करते दुल्हन के पिता डांस फ्लोर पर ही गिर गए। इससे विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। स्वजन उन्हें लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मृत्यु के बारे में बहुत कम लोगों को ही जानकारी है। पुलिस भी मामले में कुछ कहने से बच रही है।