चम्पावत : मायके से ससुराल को निकली महिला हुई लापता, गुमशुदगी दर्ज

चम्पावत। लोहाघाट क्षेत्र में मायके से ससुराल के लिए निकली एक महिला बीच रास्ते से लापता हो गई है। खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने लोहाघाट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।
लोहाघाट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला अपने मायके से बुधवार सुबह 11 बजे ससुराल के लिए निकली। मायके वालों ने शाम के वक्त ससुराल में फोन करके सकुशल पहुंचने की जानकारी लेनी चाही तो पता चला कि महिला ससुराल नहीं पहुंची। इससे ससुराल और मायके पक्ष में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद जब महिला का सुराग नहीं लगा तो गुरुवार को दोनों पक्षों ने लोहाघाट थाने पहुंच कर पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। प्रभारी एसओ प्रताप सिंह नेगी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। महिला की खोजबीन शुरू कर दी है। बताया कि महिला अपना फोन मायके में छोड़ गई है।